
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं शव को बोरे में भरकर इंदिरा डैम के किनारे फेंक आया. इसके बाद सुबह उठकर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। शक होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
अवैध सम्बन्धों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या।
अवैध सम्बन्धों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या।
पुलिस के मुताबिक, चिनहट थाना क्षेत्र निवासी अल्ताफ उर्फ कल्लू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. अल्ताफ को शक था कि उसकी पत्नी यास्मीन के अवैध संबंध हैं. बुधवार रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. जिसके बाद उसने अपनी 24 वर्षीय पत्नी यासमीन की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर ई-रिक्शा से इंदिरा डैम के किनारे फेंक आया. शव फेंकने के बाद अल्ताफ सो गया. सुबह पुलिस को गुमराह करने के लिए वह चिनहट थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा.
पुलिस को किया गुमराह
उसने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी कहीं चली गई है. पुलिस दिनभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने शक आधार पर अल्ताफ से पूछताछ की. कड़ाई से पूछने पर अल्ताफ ने हत्या की बात कबूल ली. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इंदिरा डैम के पास से यास्मीन का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.






