
जिला संवाददाता आर एन कश्यप
पीलीभीत : आज जनपद पीलीभीत के समस्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रशासक गणमान्य लोगों ने माननीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिनप्रसाद से मुलाकात कर बंगाली समाज में तमाम समस्याओं के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए निराकरण की मांग की सर्वप्रथम वगांली समाज को हिंदुवर्ण व्यवस्था के अंतर्गत मान्यता देने व जिन विस्थापित परिवारों को वनविभाग के साथ भूमि विवाद के चलते अभी तक मालिकाना अधिकार नहीं दिया गया है.
उन्हें भी पट्टा देने व अन्य तमाम समस्या के संबंध में मंथन कर चर्चा हुई है इसअवसर पर मंत्री जी को शंख धन्यवाद पत़ देकर सम्मानित किया गया प्रतिनिधि मंडल में चंदिया हजारा के ग्राम प्रशासन वासुदेव कुंडू, प़वीर सरकार,नगरिया खुर्द कला के ग्राम प्रशासक विवेकानंद सरकार ग्राम पंचायत भरतपुर के ग्राम प्रशासन मनोज जोरदार ग्राम पंचायत जोशी के ग्राम प्रशासक समीर मंडल ग्राम पंचायत टांडा बीजेपी के ग्राम प्रशासन मनोज सरकार ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द के ग्राम प्रशासन हरीश मंडल मतुआ संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय किशन समाज सेवी मिथुन दे अजीत डे सहित तमाम बंगाली समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे






