
ब्यूरो रिपोर्ट/हरदोई
हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराकर संबंधित लोगों को राहत दिलाई। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के भी निर्देश दिए।







