May 15, 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 10.04.44 PM

रिपोर्ट मो. फुरकान

छिबरामऊ:  कन्नौज क्षेत्र में स्थानीय तहसील सभागार में गुरुवार को बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए और नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे समारोह के दौरान 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए गए।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता आएगी और रिपोर्टिंग का काम आसान होगा। अब कार्यकर्ता अपनी रिपोर्ट सीधे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगी, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक जल्द पहुंचेगा। कार्यक्रम में विकास खंड की 05 नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

नियुक्ति पत्र पाने वालों में मुख्य रूप से सरिता तिवारी (विकूपुर), सुनीता (नगला भजा), नैन्सी राजपूत (बिश्रामपुर), सुचिता (अचनकापुर), अल्पना शाक्य (नगला बलदेव) शामिल रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की व्यवस्था बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रमाकान्ती द्वारा की गई।

 

उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य सेविका श्रीमती प्रतिभा, नम्रता चतुर्वेदी, स्नेहा, सोनाक्षी और शिवानी सहित विभाग के कई कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *