May 15, 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 10.08.02 PM

संवाददाता मंजीत शर्मा

पीलीभीत।रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं की तर्ज पर संत निरंकारी मिशन ब्रांच पीलीभीत द्वारा गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षा ग्रह में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शहर पीलीभीत, पूरनपुर माधव टांडा मतेहना , लालपुर , जनपद शाहजहांपुर एवं उत्तराखंड से भी आए निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जानकारी के अनुसार 150 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर रक्तदान किया कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया वहीं दूसरी तरफ नगर अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस मौके पर निरंकारी मिशन के युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिला अधिकारी महोदय द्वारा संत निरंकारी मिशन के इस महान कार्य के लिए मिशन के जिम्मेदार व्यवस्थापक बंधुओं की सराहना की गई तथा जिलाधिकारी महोदय ने यह आश्वासन भी दिया कि जनपद पीलीभीत में ब्लड बैंक को इतना विकसित किया जाएगा कि किसी भी जरूरतमंद के लिए हमारे जिले में ब्लड की कमी नहीं होगी

वहीं दूसरी तरफ मिशन के द्वारा भव्य सत्संग का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में मिशन के श्रद्धालु भक्त जनों ने मंचासीन विचारक महात्मा के विचारों को श्रवण किया संत निरंकारी मिशन के द्वारा रक्तदान की यह श्रृंखला सन 1980 ईस्वी में मिशन के सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणा से शुरू हुई थी जो निरंतर पूरे विश्व में निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा 24 अप्रैल से शुरू होकर अप्रैल एवं मई माह तक लगातार जगह-जगह ब्रांचों में सुविधा अनुसार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है इसी श्रृंखला में जनपद पीलीभीत में विगत कई वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन होता आ रहा है

इस वर्ष भी गांधी प्रेक्षा ग्रह में रक्तदान शिविर में लगभग 150 से भी अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा रक्तदान किया कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था पीलीभीत निरंकारी मिशन के संयोजक एवं जोनल इंचार्ज प्रतिपाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई वहीं व्यवस्थाओं में मिशन के सेवा दल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका नजर आई सेवा दल के क्षेत्रीय संचालक भाई रंजीत सिंह पूरे समय सक्रिय दिखाई दिए आपको बताते चलें निरंकारी मिशन केवल रक्तदान ही नहीं सामाजिक क्रियो में निरंतर भागीदारी निभाता रहा है चाहे वृक्षारोपण का कार्यक्रम हो या सफाई अभियान हो हर मामले में यह मिशन जमीनी स्तर पर दिखाई देता है

निरंकारी मिशन में प्यार मिलबर्तन सहनशीलता एवं आत्मा अनुभूति की बात की जाती है मिशन का मूल सिद्धांत ब्रह्म की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति के नारे के रूप में जाना जाता है इसी के अंतर्गत सभी एक दूसरे के साथ एक सुंदर माला के मोतियों की तरह एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं इस कार्यक्रम में रक्तदाताओं में पूरनपुर से कई श्रद्धालु अनुयायियों ने हिस्सा लिया जिसमें बाबूराम फौजी,पत्रकार रामनिवास कश्यप, अनुराग सक्सैना, आदि तो वहीं दूसरी तरफ पीलीभीत से बहन सिमरन, प्रदीप कुमार सहित अनेकों युवा शामिल रहे इस मौके पर रामकरण राठौर ,पत्रकार राजकुमार श्रीवास्तव, के एस पटेल,रवि कुमार,साहिल, टेकचंद, अनिल कुमार, प्रीति गोयल, सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *