June 1, 2026
YOGI

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देश की मजबूत नींव यानी उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यूपी बोर्ड, सीबीएसई के साथ ही साथ आईएससी-आईसीएससी बोर्ड के मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक और टैबलेट प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 223 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। इसमें विभिन्न बोर्ड के मेधावियों के साथ उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राएं भी थे। लखनऊ में कार्यक्रम के साथ प्रदेश के 1459 जिला स्तर के मेधावियों को भी जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में 21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को देश के भविष्य के निर्माता की उपाधि देने के साथ उनके माता-पिता व शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई। उन्होंने अभिभावकों को भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दो-वर्ष तीन वर्ष के बच्चों को मोबाइल पकड़ाना अनुचित है। उन्हें थोड़ा अन्य रचनात्मक विकास वाले कार्यों से जोड़िए। भगवान राम के गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मीकि ने उन्हें गढ़ा और ज्ञान की परंपरा ने भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाया। आज उसी कड़ी में यह मेधावियों का सम्मान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *