July 11, 2026
RAPE

संवाददाता अनस शेख

मलिहाबाद लखनऊ/रहीमाबाद थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के अपहरण और उसके साथ हुई अश्लीलता की घटना से क्षेत्र में लोगों का दिल दहल गया है। लोग स्थानी पुलिस पर इस तरह के संगीन अपराध की रोकथाम ना कर पाने की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि मामला उजागर होने पर पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना का एडीसीपी उत्तरी ने निरीक्षण कर परिवार को आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराए जाने का श्वसन दिया है।

 

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार अपने मां और बहन भाइयों के साथ चारपाई पर सो रही 4 साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने सोते समय अगवा कर लिया। शौच से वापस लौटी मां जब अपनी बच्ची को बिस्तर पर नहीं पाई तो वह परेशान हो गई। उसने आसपास तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मोहल्ले के लोगों ने भी काफी दूर तक छानबीन करवाई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मासूम बच्ची की मां ने शक जाहिर किया कि उसके घर के पास दिन में उमरावल गांव का अमित काफी देर तक टहलता घूमता नजर आया था।

 

शक होने के बाद ग्रामीण उसके घर पहुंचे जहां अमित नहीं मिला जिसके बाद ग्रामीणों और उसकी मां ने आसपास खोजबीन शुरू कर दी। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर तालाब के किनारे आरोपी अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा नग्न अवस्था में मासूम बच्ची के साथ अश्लीलता कर रहा था। मां ने जैसे ही यह देखा उसने शोर मचाया और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। डायल कंट्रोल रूम को सूचना कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की और परिवार के लोगों से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात कही।

 

वहीं क्षेत्र के लोग रहीमाबाद पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि अगर रहीमाबाद पुलिस निरंकुश ना होती तो आज घर से मासूम बच्चियों को इस तरह के अपराधी अगवा करके उनके साथ अश्लीलता करने की हिम्मत न करते। जबकि पकड़ा गया आरोपी एक शातिर अपराधी है। माल थाने से लगाकर उसके विरुद्ध पास्को एक्ट, चोरी, गैंगस्टर, एससी एसटी एक्ट सहित गंभीर मुकदमे दर्ज हैं फिर भी वह क्षेत्र में खुलेआम घूम कर मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *