July 11, 2026
WhatsApp Image 2026-07-10 at 8.25.02 PM

पीलीभीत के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा क्षेत्रीय परिचय बैठक में हुए सम्मिलित

वी आर द फ्यूचर जिला संवाददाता आर एन कश्यप

पीलीभीत : वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी जो अपने कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है चाहे वह परिचय मीटिंग हो चाहे कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण मीटिंग चाहे सामान्य बैठक इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन आगरा शहर में किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे इसी श्रृंखला में जनपद पीलीभीत के कर्मठ एवं ऊर्जावान जिला अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा अपनी टीम सहित आगरा पहुंचे और परिचय मीटिंग में सम्मिलित हुए

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा पार्टी को सुद्रण और मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार किया तथा आने वाले 2027 में ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष को नए दायित्व के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने ढेर सारी बधाइयां दी इस बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा उन सभी लोगों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ जिसमें क्षेत्रीय संयोजक पूर्णनैश मिश्रा पीलीभीत से बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जगबीर सिंह ,प्रशांत पूनिया प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह सतपाल राजपूत नरेश विश्वास जिला कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू ठाकुर जिला मंत्री जानकी प्रसाद सहित पूरे प्रदेश के समस्त जिलों से आए जिला अध्यक्ष एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *