
हरदोई (संडीला)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (पत्रकार) को खुलेआम धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिजड़ा सराय क्षेत्र में कवरेज करने गए एक पत्रकार को न सिर्फ काम करने से रोका गया, बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। बताया जा रहा है।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार संडीला के हिजड़ा सराय क्षेत्र में किसी खबर की कवरेज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में मिट्टी पड़ी होने के कारण उन्हें वहां दिक्कत सामना करना पड़ा रहा था। रास्ते में मिट्टी डालने का विरोध करने और इस संबंध में बात करने पर वहां मौजूद आरोपी भड़क गया।
“पत्रकारिता तुम्हारी घुसेड़ देंगे…” आरोप।
पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, वहां मौजूद सुपालु नामक आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। आरोपी ने पत्रकार को कवरेज करने से मना किया और मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए खुलेआम धमकी दी। वायरल वीडियो में बताया जा रहा में आरोपी को यह कहते सुना जा सकता है— “पत्रकारिता तुम्हारी हम तुम्हारे घुसेड़ देंगे।” आरोप।
तनाव का माहौल: बताया जा रहा है।आरोपी की इस बदतमीजी और दबंगई के दौरान पीड़ित पत्रकार ने सूझबूझ दिखाई और आरोपी की इस लाइव धमकी का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया जांच के बाद मामला साफ़ हो जाएगा।
पत्रकार के बताने पर सोशल मीडिया व स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पत्रकारों और आम जनता में भारी आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी सुपालु के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल, इस मामले में संडीला जांच कर रही है पुलिस के आधिकारिक बयान और कार्रवाई पर सभी स्थानीय लोगों और आक्रोशित पत्रकारों की नज़र टिकी हैं।






