रिपोर्ट मधुर कुमार ( ब्यूरो चीफ़)
हरदोई/कासिमपुर पर्यावरण की हत्या का वीडियो वायरल होते ही उठीं कार्रवाई की
मांग।पीड़ित शक्तिमान पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मेढ़ौवा पोस्ट शुभानखेड़ा ने बताया कि गांव की ही नेकराम , चेतराम व शंकर पुत्रगण माखन ने उसके आम के बाग 27/05/2026 को दिन में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पीड़ित के पिता मौक़े पर गए। देखा कि हरे-भरे आम के फलदार वृक्षों के साथ बॉस की 20 कोठी जलकर राख हो गई। पीड़ित के पिता ने जब विपक्षी से पूछा। कि आग़ क्यूं लगाई उसी में विपक्षी आग-बबूला हो गए। पीड़ित ने बताया कि गाली गलौज करने लगे। आग जनी की घटना को लेकर लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल किये। पीड़ित को उपरोक्त विपक्षी ने जान से मारने की धमकीं और बोला गया कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। पीड़ित ने हरदोई/कासिमपुर से सुरक्षा और दबंगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ करने की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कई घंटे से बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मौके पर नहीं आई।
अब देखना यह है। कि पीड़ित के बाग को नुकसान के पुलिस और वन विभाग पर्यावरण को बचाने को क्या कार्रवाई करते हैं। या फ़िर मामले को यहीं पर खत्म कर दिया जाएगा।
लोगों की प्रतिक्रिया:- ग्राम व क्षेत्र के लोगों का कहना हैं इस प्रकार की घटनाएं न की लोगों को परेशान/नुकसान करती हैं। बल्कि ये पर्यावरण के रक्षा के भी दावे को कमजोर कर रही है। वन विभाग और पुलिस विभाग की और से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है। लोगों ने भी नाराज़गी जताई कड़ी कार्रवाई की मांग की।







