June 1, 2026
WhatsApp Image 2026-06-01 at 5.08.40 PM

संवाददाता मंजीत शर्मा

पीलीभीत,पूरनपुर।तहसील पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम बागर में बन रही RCC सड़क के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और तय लंबाई से कम सड़क बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि सड़क निर्माण में मानक विहीन मसाला लगाया जा रहा है। सीमेंट-गिट्टी का अनुपात सही नहीं है। और लंबाई में कटौती स्वीकृत 1550 मीटर के स्थान पर महज 1500 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
पीलीभीत के जिला अधिकारी की शक्ति के बाद भी ठेकेदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *