July 17, 2026

बीसलपुर में पशु चिकित्सक के प्रमाणन के बिना बिक्री के आरोप, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

संवाददाता / पीलीभीत/बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में मीट की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के अनुसार मीट विक्रेताओं को बिक्री से पहले पशु चिकित्सक से गुणवत्ता और स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणन प्राप्त करना आवश्यक है, लेकिन क्षेत्र में कई दुकानें ऐसी हैं जो पशु चिकित्सालय विभाग तक जाना भी उचित नहीं समझतीं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी चिकित्सीय जांच और प्रमाणन के मीट की बिक्री की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को नियमित जांच अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बाजार में बिकने वाला मीट निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।

जानकारों के अनुसार पशु चिकित्सक द्वारा जांच के बाद ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि मीट मानव उपभोग के लिए सुरक्षित है या नहीं। इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना प्रमाणित मीट बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *