लखनऊ: आप राजभवन, हुसैनगंज, अमीनाबाद, चौक, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, ऐशबाग, अपट्रान और राजाजीपुरम खंड क्षेत्र के निवासी और आपको अब तक बिजली बिल नहीं मिला, तो हुसैनगंज स्थित वर्टिकल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप दो वाट्सएप नंबर पर अपने बिल का विवरण भेज देंगे, तो 24 घंटे के भीतर बिजली कनेक्शन के सिस्टम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल का पीडीएफ पहुंच जाएगा।
यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मध्य जोन के चार लाख उपभोक्ताओं को हासिल होगी, जो ऊपर दिए गए खंडीय इलाके के निवासी होंगे। मगर, वाट्सएप नंबर पर सिर्फ वहीं उपभोक्ता अपना विवरण साझा करें, जिनको देय तारीख के बाद भी बिल न मिले।
इस खंड में राजाजीपुरम, मोहान रोड, आरडीएसओ, तालकटोरा रोड, सहादतगंज, नक्खास, बुलाकी अडडा, टिकैतराय तालाब कॉलोनी, बालागंज, आजादनगर, चौपटिया, दौलतगंज, हुसैनाबाद, सिटी स्टेशन, अमीनाबाद, मौलवीगंज, चारबाग, लाटूश रोड, अर्जुनगंज, हरिहरपुर, कैंट, नाका, आर्यनगर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।