July 12, 2026
WhatsApp Image 2026-07-11 at 9.38.05 PM

ब्यूरो रिपोर्ट: हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र की गौसगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना के मामले में पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित मोनू पुत्र अमर सिंह के अनुसार, वह अपनी अल्टो कार (UP 32 KA 8185) से लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि 5 जून 2026 की रात करीब 9:12 बजे संडीला–गौसगंज मार्ग पर गौसगंज गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार पिकअप (UP 30 T 4448) के चालक अमरीश पुत्र जगतपाल ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 13 जून 2026 को गौसगंज पुलिस चौकी में घटना की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *