July 12, 2026
WhatsApp Image 2026-07-11 at 6.11.31 PM

मोहित हिंदू जिला संवाददाता

मसौली बाराबंकी। श्री अयोध्या धाम स्थित पावन हनुमानगढ़ी की पंचांग पट्टी उज्जैनिया के पूज्य महंत श्री श्री 1008 श्री संतराम दास जी महाराज के गोलोकगमन के उपरांत शनिवार को मसौली चौराहा स्थित हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष छोटा योगी मोहित हिंदू ने कहा कि पूज्य महंत जी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव उनके अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं के हृदय में अमिट स्मृति के रूप में जीवंत रहेगा परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल संत समाज, श्रद्धालुओं एवं उनके समस्त अनुयायियों को यह अपूरणीय वियोग सहन करने का संबल प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा मे जिला प्रभारी छोटा योगी मोहित हिन्दू जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा धनराज कपिल मोनू वर्मा पप्पू वर्मा गुड्डु वर्मा आकाश वर्मा पवन विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *