July 12, 2026
WhatsApp Image 2026-07-11 at 5.48.38 PM

संवाददाता मंजीत शर्मा

पीलीभीत/पूरनपुर।पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित हरदोई ब्रांच पुल पर शुक्रवार देर रात एक चलती ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जल उठा। आग की चपेट में आने से ट्रक चालक की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को केबिन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

प्लास्टिक का सामान लेकर जा रहा था ट्रक। जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक बलविंदर सिंह प्लास्टिक का सामान लादकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर छोड़ने जा रहा था। पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच पुल के पास पहुंचते ही ट्रक के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा।

प्लास्टिक का सामान भारी मात्रा में लदा होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले ली। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चालक बलविंदर सिंह केबिन से बाहर भी नहीं निकल सकें ट्रक में जिंदा जल गए। मृतक की पहचान ट्रक मालिक बलविंदर सिंह निवासी रामपुर बीसलपुर के रुप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पूरनपुर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *