August 14, 2026

रिपोर्ट: मंडल ब्यूरो

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के भागुखेड़ा चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार शाम मौरावां मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

 

इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने वाले और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट अवश्य पहनें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।

 

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाती रहेगी ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके इस मौके पर एसआई सिद्धार्थ अमित सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *