
रिपोर्ट आशीष तिवारी (मंडल ब्यूरोचीफ)
लखनऊ। 30 अप्रैल, 2026 राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके विभूति खंड में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एनटीपीसी कार्यालय के पास स्थित एक निर्माणाधीन व्यावसायिक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से वहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए जानकारी के मुताबिक, इमारत के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था तभी अचानक मिट्टी धंसने से ऊपर का ढांचा नीचे आ गिरा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। राहत और बचाव कार्य घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और SDRF/NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। बचाव दल ने भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया।
अब तक दो मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से एक मजदूर, लक्ष्मी शंकर अवस्थी (36 वर्ष), को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारियों का हादसे की खबर मिलते ही लखनऊ विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। एनटीपीसी के पास, आईजीपी रोड, विभूति खंड। 1 मजदूर की मौत,राहत कार्य अभी भी जारी। प्रशासनिक कार्रवाई बिल्डिंग के नक्शे और सुरक्षा इंतजामों की जांच के आदेश।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मलबे के नीचे किसी और के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कर दिया गया।







