February 11, 2026
WhatsApp Image 2026-02-10 at 7.36.52 PM

वी आर द फ्यूचर संवाददाता रोहित मिश्रा

पीलीभीत बीसलपुर तहसील परिसर में भाकियू भानु द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर संज्ञान न लेने के संबंध में, 10 बिंदुओं की समस्याओं के निस्तारण न होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।भारतीय किसान यूनियन भानु के तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार (पूर्व सैनिक) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पत्र दिनांक 29.01.2026 के संबंध में आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
जिसके संबंध में दिनांक 10.02.2026 को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में बीसलपुर तहसील परिसर में समस्याओं के समाधान हेतु अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। संगठन द्वारा 10 बिंदुओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव रखा गया है, जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा बताया गया है कि तहसील क्षेत्र के ग्राम कनपरी में पारंपरिक तालाब, चकरोड, मृत मवेशियों के दफन स्थल एवं जल निकासी की पुलियों को बंद किया जा रहा है, तथा सार्वजनिक सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो कि शासनादेशों का खुला उल्लंघन है।
1 यह कि अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराया जाये और क्षेत्रीय लेखपाल अर्पित मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये।
2. यह कि ग्राम कनपरी निवासी आनन्द पुत्र रामरतन के परिवार में पहले से चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं गांव में दो पक्के मकान मौजूद हैं, जिसमें एक मकान दो मंजिला है। इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास देकर फर्जी जियो टैगिंग कर लाभ दिलाया गया है। इस घोर भ्रष्टाचार में संलिप्त दोषियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए रिकवरी की जाये।
3. यह कि तहसील स्तर पर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भारी हीला-हवाली एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम जनता से अवैध वसूली हो रही है, जिस पर तत्काल अंकुश लगाया जाये।
4. यह कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन में पात्रों को लाभान्वित कराया जाये एवं अपात्रों की जांच कर कार्यवाही की जाये। तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में।
5. यह कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बेहटा के हमारे कृषक भाई राम बहादुर पुत्र जानकी प्रसाद की पांच बीघा गन्ने की फसल, जोकि मजदूरों से तीन ट्रॉली गन्ना छिलवा हुआ था, गांव के दबंग ओमपाल व नेमचन्द पुत्रगण जानकी प्रसाद एवं देवदत्त पुत्र ओमपाल ने बिलसंडा थाना के प्रभारी सिद्धान्त शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गौतम व हेड कांस्टेबल गुरमीत से मोटी रिश्वत देकर संगठन के कार्यकर्ता का गन्ना नहीं उठने दिया और उक्त दबंगों का गन्ना उठवाकर बिक्री करवा दिया। हमारे कार्यकर्ता का गन्ना पड़ा-पड़ा सूख गया। तत्काल प्रभाव से उक्त पुलिस कर्मियों एवं उक्त दबंगों का हर्जाना दिलवाया जाये और तीनों पुलिस कर्मियों का थाना बिलसंडा से स्थानान्तरण किया जाये।
6. यह कि ग्राम पंचायत बेहटा गांव में अमृत सरोवर के पास बने श्मशान स्थल पर यूकेलिप्टस के पेड़ों का अवैध रूप से कटान करने एवं पीला ईंटों से तालाब के पास ही पक्के रोड से श्मशान तक बिछाया गया खड़ंजे की जांच कराकर कार्यवाही की जाये, जिसमें पीला ईंटों का प्रयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है तथा ग्राम प्रधान द्वारा श्मशान स्थल पर जो बेंचों की बुनियाद बनवाई गयी है, वह अवैध तथा गलत तरीके से बनवाई गयी है, जिन्हें तत्काल तुड़वाया जाये।
7. यह कि मनपुरा गांव में श्मशान और आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाये तथा गांव में उबड़-खाबड़ गलियों का तत्काल प्रभाव से इंटरलॉकिंग करवाया जाये ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
8. यह कि भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का टोल टैक्स माफ किया जाये। भारतीय भानु के किसी भी वाहन को टोल टैक्स पर न रोका जाये।
9. यह कि गांव सुजनी के हमारे कृषक भाई दन्ने उर्फ दन्ना अपने खेत तक आने-जाने में परेशानी होती है। संगठन के कार्यकर्ता को खेत तक जाने के लिए रास्ता दिलवाया जाये, जबकि हमारे कार्यकर्ता रास्ता के बदले में उतनी ही भूमि अपने खेत में से देने को तैयार हैं।
10. यह कि तहसील में बड़े पैमाने पर प्राइवेट युवकों से सरकारी कार्य कराया जा रहा है, जिस कारण किसानों से अवैध वसूली की जा रही है, जिस पर तत्काल अंकुश लगाया जाये।मौके पर धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, , महेंद्र पाल गंगवार पूर्व सैनिक, तहसील अध्यक्ष, धनंजय शुक्ला तहसील उपाध्यक्ष, राकेश प्रताप यादव ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज दीक्षित तहसील संगठन मंत्री, योगेश अवस्थी जिला सचिव, संचित दीक्षित वरिष्ठ किसान नेता, शेखर दीक्षित जिला सचिव, सुशील मिश्र, ओमप्रकाश राजपूत जिला उपाध्यक्ष, गयाप्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,विशाल मिश्रा बिलसंडा नगर अध्यक्ष, अनिल शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, नितिन त्रिवेदी,महेंद्र पाल, प्रभुदयाल, मेवाराम, रोहनलाल, कृष्णपाल, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *