ब्यूरो रिपोर्ट : मधुर कुमार यादव
हरदोई| संडीला के अशरफ टोला वार्ड 9 निकट अग्रवाल पेट्रोल पंप के पीछे 80 मीटर इंटरलॉकिंग की लगभग 15 लोगों ने उठाई थी मांग। अभी तक नहीं करवाया गया रास्ते का निर्माण 18/ 9/ 2024 को लोगों ने संडीला नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि हमारे मोहल्ले की 80 का मोहल्ले का रास्ता बहुत जर्जर है जिससे लोगों को बारिश में आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है पास में कोई पानी का निकास नाली न होने के कारण घरों का पानी भी मार्ग पर जमा हो जाता है। जिससे अन्य कई लोगों को भी बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।कई लोगों ने प्रार्थना पत्र देखकर की थी इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने की मांग इसके बाद में भी नहीं हो सका कार्य जिससे लोगों की भावनाएं आहट हुई है और विकास के नाम की सरकार से आशा टूट रही है इसके बाद में आईजीआरएस के माध्यम से भी इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की गई आईजीआरएस इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग कर्ता एहतराम द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई इंटरलॉकिंग बनवाने की मांग। इसके बाद आईजीआरएस में लगी आख्या के अनुसार बताया गया की पालिका कोष में मुद्रा नहीं है मुद्रा उपलब्ध होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी जिसकी लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और बताया कि अधिकारियों द्वारा केवल बहकाया जा रहा है। सीधे-सीधे मुख्यमंत्री जी के विकास के नाम पर केवल कागज का ही प्रयोग कर दिया जा रहा है। सभी मोहल्ला वासियों का कहना है कि कि इस समस्या का निस्तारण जल्द ही करवाना चाहिए जिससे कि हम लोगों की आगे आने वाली भविष्य की समस्याएं खत्म हो सके।








