July 10, 2026

रिपोर्ट आशीष तिवारी (ब्यूरोचीफ)

लखनऊ। मोहनलाल गंज विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राती गांव में सैकड़ों की संख्या मे गांव के लोगो ने किया विरोध प्रर्दशन जताते हुए नाराजगी ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है राती गांव के अन्दर जाने वाले रास्ते में घरो का दूषित पानी बीच रास्ते मे भर जाने से ग्रामीणो व स्कूल आने जाने वाले बच्चो के लिये रास्तो मे दूषित पानी भर जाने से लोगो के आने जाने मे बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वही ग्रामीणो ने बताया की लगभग दो सालो से गांव के रास्ते मे दूषित पानी भरा रहता है उसी रास्ते से गांव के सैकडो लोगो का आवागमन रहता है रास्ते किनारे नाली ना बनने से गांव का गंदा पानी बीच रास्ते मे लबालब भर जाता है जिससे आम जनमानस का निकलना दुर्लभ है वही ग्राम सचिव सुर्पिया गौतम ने बताया की रास्ते की जन समस्या को पहले से ही कार्य योजना मे पड़ी है बहुत जल्द नाली व रास्ता सही करा दिया जायेगा जिससे गांव के लोगो को जन समस्या से निजात मिल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *