
संवाददाता पीलीभीत
पीलीभीत/बीसलपुर। विकासखंड बीसलपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरपुर बहानपुर में सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब हालत में पड़ा होने का
मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की सुविधा के लिए लगाया गया सरकारी हैंडपंप जर्जर स्थिति में है और वर्तमान में पानी भी नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक सालों से यह हैंडपंप खराब और जर्जर हालत में पड़ा है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों की ओर से इस पर कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया गया। हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए
कई बार ग्राम प्रधान से समस्या बताई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर कई बार हैंडपंप को ठीक कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था के तहत जिस हैंडपंप की मरम्मत होनी चाहिए, उसके लिए उन्हें स्वयं धन जुटाना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जबकि विकास कार्यों

के लिए आने वाली धनराशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है।
गंदगी की समस्या भी बनी चिंता
गांव में पेयजल के अलावा साफ-सफाई को लेकर भी ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सा
मना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा विकास कार्यों में खर्च की गई धनराशि की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सालों से चली आ रही इस समस्या का अब तक समाधान न होना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने जल्द से जल्द हैंडपंप को दुरुस्त कराने और गांव की अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।





