May 18, 2026
murder

लखनऊ। एक युवती की निर्मम हत्या कर उसके शव के टुकड़े को बक्सा और बैग में बंद कर दिया गया। शव को छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में रख दिया गया।

रास्ते में किसी भी यात्री की नजर उस बक्से और बैग पर नहीं पड़ी। ट्रेन गोमती नगर आने के बाद जब सफाई के लिए वॉशिंग लाइन गई तो कर्मचारी ने जीआरपी को लावारिस बक्सा और बैग होने की सूचना दी।

 

जीआरपी ने बक्सा और बैग खोला तो उसमें करीब 30 से 35 साल की उम्र की युवती का शव टुकड़ों में मिला। जीआरपी ने छपरा से सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंबंद बक्से और बैग में युवती का टुकड़ों में शव लेकर करता रहा सफरगालने के लिए दो टीम रवाना कर दी है।

ट्रेन 15114 छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार सुबह लखनऊ आई थी। यहां से ट्रेन खाली होकर यार्ड में चली गई। वहां सफाई के दौरान स्लीपर बोगी एस-1 में एक बाक्स और बैग मिला। जिसकी सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसे चेक किया गया तो एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष थी।

जीआरपी ने युवती की हत्या कर बक्सा और बैग ट्रेन में जिस स्टेशन पर रखा गया है, उसका पता लगाने के लिए दो टीमें बनाई हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि छपरा से गोमती नगर तक सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *