
संवाददाता पीलीभीत/बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुगी पुर बड़गांव निवासी बाबूराम का पुत्र अरुन कुमार अपने परिवार वालों से नए मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। उसके माता-पिता ने आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। इसी बात से क्रोधित होकर आज बुधवार को दोपहर 1:00 अरुन कुमार 18 वर्ष अपने मकान के बाहर पड़े टीन शेड में लगे पाइप से रस्सी का फंद गले में डालकर लटक गया।
घर में अरुण कुमार की मां तथा छोटा भाई मौजूद था। हादसा देखकर वह लोग चिल्लाने लगे। इसके पश्चात परिवार वालो ने व मुश्किल रस्सी के फंदे से उसे नीचे उतरकर सामुदायिक स्वास्थ्य में ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसका परीक्षण करने के बाद अरुन कुमार 18 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया। युवक की मृत्यु से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। और उन्होंने पंचनामा भर कार्यवाही शुरू कर दी।
किंतु परिवार वाले पुलिस से पोस्टमार्टम कराने को लगातार मना कर रहे थे। नगर पुलिस प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक युवक अरुन कुमार पफजी खेलने का आदी था। इसी कारण मोबाइल न मिलने पर उसने आत्महत्या की है।







