March 26, 2026
WhatsApp Image 2026-02-02 at 6.45.03 PM

ब्यूरो रिपोर्ट:पीलीभीत

पीलीभीत/बिलसंडा/एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का प्रयास और आपत्तिजनक फोटो खींचने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह घटना पांच दिन पहले हुई थी, जिसकी शिकायत पीड़िता के पति ने मंगलवार को थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता के शोर मचाने पर बचाने आई सास

यह घटना पीलीभीत जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र के इलाके की है। पीड़िता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च की रात करीब 12 बजे, जब वह घर पर नहीं थे, तो अजय कश्यप (पुत्र द्वारिका प्रसाद) उनके घर के पीछे से छत पर होकर घर में घुस आया। आरोपी ने घर में सो रही उनकी पत्नी को गलत नीयत से दबोच लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी सास बचाने आई।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अजय कश्यप ने पीड़िता और उसकी सास के साथ मारपीट की। इसके साथ ही उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने थाने दर्ज कराई शिकायत

पति के घर लौटने पर पत्नी ने उन्हें पूरी घटना बताई। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे और कार्रवाई कराने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़िता के पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बिलसंडा थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि- ” पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़िता का बयान दर्ज करने, मेडिकल जांच कराने और अन्य सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *