July 3, 2026

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के लापता होने से हड़कंप मच गया। लेकिन हजरतगंज पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया जानकारी के अनुसार सुभाष नगर तेलीबाग निवासी शिवकुमार मिश्रा अपने 37 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार मिश्रा को इलाज के लिए सुबह करीब 10:30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल लेकर आए थे। इलाज के दौरान उनका पुत्र जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और स्पष्ट रूप से बोल नहीं पाता अचानक अस्पताल परिसर से लापता हो गया काफी खोजबीन के बाद परेशान पिता चौकी पार्क रोड पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा व टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही आईटीएमएस और सेफ सिटी कैमरों की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया। करीब 6 घंटे की लगातार मेहनत और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से आखिरकार पुलिस ने युवक को ढूंढ निकाला युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने हजरतगंज पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कोतवाली हजरतगंज पुलिस टीम का आभार जताया राजधानी में एक बार फिर पुलिस की सक्रियता ने बड़ा हादसा टाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *