February 11, 2026
WhatsApp Image 2026-02-10 at 4.13.46 PM

वी आर द फ्यूचर,ब्यूरो रिपोर्ट:पीलीभीत

इंटर कॉलेज में छात्रों को विदाई ।

पीलीभीत।दियोरिया कला के बिहारीपुर हीरा स्थित इंटर कॉलेज में मंगलवार को इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले हुआ यह आयोजन 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्रेरित करने वाला साबित हुआ।

समारोह के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रवेश पत्र वितरित कर दिए गए। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसमें समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और मानसिक शांति पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक एल.पी. गंगवार, प्रबंधक सर्वेश गंगवार, प्रधानाचार्य पंकज कुमार गंगवार, उपप्रधानाचार्य ओविद प्रकाश शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संस्थापक एल.पी. गंगवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ने विद्यालय में मन लगाकर पढ़ाई की है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। गंगवार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान की भी सराहना की।

समारोह में छात्रों ने विदाई ग्रहण कर परीक्षा की तैयारी में जुटने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *