August 7, 2026

जीतेन्द्र वर्मा मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के तहत शुक्रवार को पंचायत भवन नेवला करसंडा मे जनजागरूकता कार्यक्रम मे महिलाओं एव छात्राओ को जागरूक किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतपाल सिंह महिला आरक्षी रेवती ने ग्राम नेवला करसंडा मे नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट , गुड टच बैड टच व *साइबर क्राइम संबंधी अपराध , महिला मिशन शक्ति केंद्र , यातायात के नियमों , बारे में जागरूक किया तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर ,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा ,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी व सरकार द्वारा चलाई गई ।

लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं पूछी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *