February 5, 2026

पीलीभीत:  माता यशवंती देवी मंदिर परिसर में किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने एक प्रेस वार्ता कर कहा की पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद सर्व समाज के नेता हैं वह भाजपा शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में माननीय मोदी जी माननीय योगी जी के नेतृत्व की राज्य एवं केंद्र की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक उसका लाभ दिलाने में पीलीभीत वहेड़ी लोकसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करने में वचनबद्ध है और सभी देख रहे हैं कि डेढ़ वर्ष के अल्प कार्यकाल में पीलीभीत की पांचो विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है और माननीय जितिन प्रसाद जी का संकल्प पीलीभीत विकसित करने का जल्द पूरा होगा किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि ऐसे समय में जनप्रिय नेता श्री जितिन प्रसाद के ऊपर किसी व्यक्ति द्वारा कोई भी अमर्यादित आसमाजिक और गैरकानूनी बात कर टिप्पणी करना उचित नहीं है जिन्होंने ऐसी टिप्पणी की है हम उनसे गलत बयान बाजी के लिए वापस लेने एवं क्षमा याचना की क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से मांग करते हैं यदि उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पर की गयी गलत टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी तो निश्चित तौर से जो कानूनी कार्रवाई बनती है हम क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के साथियों के साथ कार्यकर्ता पीलीभीत जनता कराकर रहेगी क्योंकि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर इस तरीके से गलत टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं है प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा बीजेपी की अध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि हम सब जनता के लिए हर समय तत्पर रहने वाले सर्व समाज के नेता जितिन प्रसाद जी पर की गई गलत टिप्पणी का विरोध करते हैं और जिन्होंने गलत टिप्पणी की है उनसे कहना चाहते हैं कि वह इसके लिए माफी मांगे इसका समर्थन प्रेस वार्ता में मौजूद व्यापारी एवं हिंदू सभा के नेता संजीव मिश्रा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *