February 4, 2026
WhatsApp Image 2026-02-03 at 3.47.42 PM

ब्यूरो रिपोर्ट:नवल शर्मा पीलीभीत। शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के गन्ना लादे बैलगाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान हरीश की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बैल भी नहीं बचा। ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के नसुल्लापुर गांव के 33 वर्षीय किसान हरीश पुत्र गेंदनलाल रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे अपने डनलप पर गन्ना लादकर बीसलपुर चीनी मिल जा रहे थे। जय गुरुदेव आश्रम के पास अंधेरे में लकड़ी लदे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी घातक कि बैलगाड़ी तहस-नहस
टक्कर की तीव्रता से बैलगाड़ी चूरन हो गई। हरीश सड़क पर दूर जा गिरे और सिर-शरीर में लगी चोटों से दम तोड़ दिया। दो बैलों में से एक की भी मौके पर मौत हो गई, दूसरा बुरी तरह घायल। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ट्रक सड़क किनारे छोड़ फरार चालक की पुलिस वाहन नंबर से तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।

गांव में सन्नाटा, हाईवे पर बढ़ते हादसे चिंता का विषय
खबर सुन गांव में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेसुध। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे और रफ्तारभरी ड्राइविंग से हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *