February 4, 2026

आरजे आमिर जिला ब्यूरो

जैदपुर बाराबंकी, कस्बे सहित दूर दूर तक लोगों के दिलों बसने वाले हजरत मियां हाफिज आमीन आरफी साहब के सालाना उर्स के मौके पर लंगर के साथ कव्वाली और कुल शरीफ का आयोजन किया गया, मौके पर भारी संख्या में मुरीद व कस्बा सहित दूर दराज के लोगों ने एक साथ उठा कर देश दुनिया में अमन चैन की दुआएं मांगी,
बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर स्थित दरगाह पर मजगावां शरीफ से ताअल्लुक रखने वाले हजरत मियां हाफिज आमीन आरफी साहब के सालाना उर्स के मौके पर कव्वाली और कुल शरीफ बाद भव्य लंगर का आयोजन किया जहां भारी संख्या हजरत मियां हाफिज आमीन आरफी साहब के चाहने वालों की मौजूदगी रही, दूर दराज सहित कस्बे व आस पास क्षेत्र के तमाम लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर देश दुनियां में अमन-चैन भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी,
इस मौके पर कमरूजज्मा मो0 अफरोज हाजी शुऐब मिम्बर पूर्व सभासद मो0 हाफीज मिनहाज, वारिश, सगीर, खान अरमान सिद्दीकी शहाबुद्दीन सिद्दीकी इस्लामुद्दीन,मो0 अहमद कुरैशी, तारिख , सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *