
ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले इंदिरा नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी लाइन हाजिर हो गए थे जिसके बाद थाना प्रभारी की जगह खाली थी देर रात बेहतरीन अधिकारी डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने औपचारिक जिम्मेदारी अजय नारायण सिंह को सौंपी उनकी मेहनत और लगन देखकर जो कि इससे पहले कई थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं थाना कैसरबाग, थाना बाजार खाला, थाना बीबीडी में बेहतरीन भूमिका निभाई है अपराध करने वालों पर जबरदस्त अंकुश भी लगाया गया था अब यह देखना है कि थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में जो सबसे बड़ी चुनौती है रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं, जमीन से जुड़े हुए मामले, देर रात डंपर चलना अवैध कारोबार और नई उम्र के लड़कों में बदमाशी जो आए दिन छोटी-छोटी बात पर लोगों से मारपीट इन लोगों पर कैसे लगाम लगाते हैं।





