August 6, 2026

संवाददाता पीलीभीत, रणजीत सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली की निवासी रीना वर्मा पत्नी सत्येंद्र वर्मा ने थाना सुनगढ़ी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवेदिका के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को दोपहर 12:22 बजे उनके घर से दो सोने के कंगन और एक सोने का नेकलेस चोरी हो गया।रीना वर्मा ने बताया कि चोरी लव श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने की, जिसकी सी सी टीवी फुटेज में घर में अंदर जाते और बाहर आते हुए सात मिनट की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। उस समय वे और उनका पुत्र घर पर नहीं थे। पीड़िता ने थाना प्रभारी से एफ आई आर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सी सी टीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों में चोरों के हौसले को लेकर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *