February 7, 2026
WhatsApp Image 2026-02-06 at 7.39.16 PM

मोहित हिंदू जिला संवाददाता मसौली बाराबंकी। थाना मसौली मिशन शक्ति अभियान की टीम ने शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी के बीच के घरेलू विवाद का आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक वादिनी ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में तलब किया गया था।

बताते चले कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति” अभियान के पंचम फेज के तहत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना मसौली मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी रूप से कार्य करने के साथ-साथ दंपतियों के मध्य पारिवारिक विवादों का भी निस्तारण कराया जा रहा है। थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली की एक वादिनी ने अपने पति लवकुश के विरुद्ध मारने पीटने एव प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था

मामले के निपटारे के लिए उपनिरीक्षक कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता महिला आरक्षी किरन ने दम्पति को बुलाकर पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव एवं मतभेदों पर विस्तृत वार्ता की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को संयम, समझदारी और आपसी सम्मान के महत्व को समझाते हुए सुलह की दिशा में प्रेरित किया, जिसके परिणाम स्वरूप पति-पत्नी आपसी सहमति से एकजुट होने पर राजी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *