
पीलीभीत। जनपद के विकासखंड बीसलपुर के अंतर्गत ग्राम सादिया लाडपुर के गन्ने के खेत में देर रात गौकशी की घटना सामने आई है। योगी युवा वाहिनी और गौरक्षक कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से गौवध किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गौवध होने की आशंका हुई तत्काल बीसलपुर थाने को सूचना दे दी।थाने से पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और गौकशी के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि खेत में गाय का मांस काटा गया था, जिसकी पुष्टि पुलिस ने भी कर ली। फिलहाल आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है और गौरक्षकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।






