
रिपोर्ट केशन कुमार ब्यूरो चीफ
उन्नाव:बांगरमऊ में जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने सोमवार शाम लगभग 5 बजे ग्राम न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुनवाई प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान, जिला जज ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और वादकारियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
इस मौके पर ग्राम मजिस्ट्रेट आकांक्षा अवस्थी, कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे और अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी मौजूद रहे। न्यायालय परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
जिला जज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।







