
शहीद भगत सिंह: आजादी की क्रांति के नायक
संवाददाता रोहित मिश्रा
पीलीभीत। क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किए।क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक एवं किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से भारत माता को आजाद कराने के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने क्रांति अभियान में नई दिशा प्रदान की। उन्होंने असेंबली बम कांड के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया। पटेल ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विनीत मिश्रा, प्रेमपाल राजपूत, निर्मला राजपूत, अलका, रामसेवक शर्मा, हर प्रसाद गंगवार, सौरभ कटियार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।







