
पीलीभीत, महिला थाना की सुरक्षा केंद्र टीम ने यशवंतरी देवी परिसर में लगे नवरात्रि मेले में गुम हुई लगभग 3.5 वर्षीय बालिका राधिका को मात्र कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं की सुरक्षा के इस अभियान में पुलिस की तत्परता की आमजन ने खूब सराहना की।थाना कोतवाली क्षेत्र के यशवंतरी देवी मंदिर मेले में बरेली जिले के मोहल्ला संजयनगर, थाना बारादरी निवासी श्रीमती गुड़िया पत्नी महेश अपनी पुत्री राधिका के साथ घूमने आई थीं। अचानक राधिका गुम हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी ने तीन टीमों का गठन किया। लाउडस्पीकर से ऐलान कराए गए और अथक खोजबीन के बाद बालिका को बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया गया।तलाशी टीम:प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रीता कुमारीमेला प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कुमारमहिला हेल्पडेस्क कांस्टेबल कनकमहिला कांस्टेबल ज्योतिमहिला कांस्टेबल प्रियांशी यादवमहिला कांस्टेबल रजनीलोगों ने पुलिस टीम के इस त्वरित कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।







