February 16, 2026
mohan_bhagwat

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17-18 फरवरी को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे।

संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह लखनऊ प्रवास महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के तहत डॉ. मोहन भागवत कुटुंब मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें स्वयंसेवकों के परिवारजन भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समरस समाज की अवधारणा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रवास के दौरान युवाओं के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, वर्तमान सामाजिक चुनौतियां और संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है।

डॉ. मोहन भागवत एक प्रमुख जन गोष्ठी में भी हिस्सा लेंगे, जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार यह प्रवास शताब्दी वर्ष के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *