February 23, 2026
PROTEST

फिल्म अभिनेता संजय दत्त रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो.. खुद की वॉट लगाने का।

संजय दत्त सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के बुलावे पर लखनऊ आए। आशियाना के बंगला बाजार में उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए संजय दत्त ने 1 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

रोड शो के लिए संजय दत्त जैसे ही खुली जीप पर सवार हुए, तो फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। लोग पूरे रास्ते संजय दत्त पर फूलों की बारिश करते रहे। सड़क किनारे घरों की छतों से भी फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद मंच से युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को भैया कहकर फिल्म धुरंधर-2 का प्रमोशन किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संजय दत्त मंच से नीचे उतरकर गाड़ी की ओर बढ़े। तभी विधायक राजेश्वर सिंह खुद ही ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और स्टेयरिंग संभाल ली। पहले संजय दत्त बीच में बैठे थे, लेकिन जैसे ही राजेश्वर सिंह को स्टेयरिंग पकड़े देखा तो वहां से उतरकर आगे की सीट पर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *