
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 85
लखनऊ: मेट्रो यात्रियों का सफर और भी आसान होने जा रहा है। (एलएमआरसी) QR आधारित नई टिकटिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे यात्री घर बैठे मोबाइल से QR टिकट बुक कर सीधे स्टेशन पहुंचकर सफर कर सकेंगे। मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर QR टिकट डिजिटल रूप में सीधे यात्री के फोन पर उपलब्ध होगा। वहीं, टिकट काउंटर और QR सपोर्टेड वेंडिंग मशीन से पेपर QR टिकट जारी किया जाएगा।
QR टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश और निकास दोनों समय ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट पर QR कोड स्कैन करना होगा। इसके लिए पीली पट्टी के जरिए एक विशेष गेट बनाया गया है।
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि यह पहल यात्रियों को स्मार्ट और सुगम परिवहन सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। QR टिकटिंग से नकद लेनदेन की जरूरत घटेगी और पूरी प्रक्रिया और भी ज्यादा सुरक्षित होगी। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के साथ ही मेट्रो का यह कदम रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा।
मेट्रो प्रशासन सभी स्टेशनों पर QR सपोर्ट करने वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें लगाने जा रहा है। हर स्टेशन पर कम से कम एक QR सपोर्टेड वेंडिंग मशीन एक QR सपोर्टेड टिकट काउंटर और UPI से भुगतान की सुविधा होगी। इन मशीनों पर विशेष QR सपोर्ट स्टिकर लगाए जाएंगे ताकि यात्री आसानी से पहचान सकें।
लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप से
- टिकट वेंडिंग मशीन (TVM)
- स्टेशन के टिकट काउंटर से





