संवाददाता रोहित मिश्रा बीसलपुर: नगर के अग्रवाल सभागार में जानकी रतन हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुई।
सम्मेलन में सनातन धर्म जागरण विषय पर बोलते हुए पूज्य हनुमाननाथ जी ने समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को वेदों एवं सनातन संस्कारों की ओर लौटकर सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना चाहिए।
बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. मंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना मातृशक्ति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री धर्मेंद्र जी ने अपने मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ वर्ष 1925 से समाज को संगठित करने के कार्य में जुटा है। उन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में समिति एवं गुरुद्वारा ग्रंथी साहब अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। समापन भारत माता की आरती एवं वंदे मातरम के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नगर विधायक विवेक वर्मा, समिति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, अमन जायसवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश सक्सेना, रामशरण वाल्मीकि, नरेश शर्मा, शिवेंद्र शुक्ला, रमेश, रितेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वधारी कार्यकर्ता—मुनीष जी, प्रवीण गोयल, अमित जी, भद्रपाल जी, अशोक जी, सर्वेश जी, राजेश जी, अंकुर गुप्ता, सुशील शर्मा, एकांक, संजय सिंह, विशाल गंगवार, मुकेश, प्रशांत, लखन वाल्मीकि, बृजेश मौर्य, अशोक दीक्षित, मृत्युंजय, प्रशांत सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।




