February 4, 2026

मोहित हिंदू जिला संवाददाता

मसौली बाराबंकी। पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगो ने मंगलवार को बड़ेल ओवरब्रिज के निकट स्थित रानी लान मे बैठक कर बाराबंकी लाइव वर्ड एसोशिएशन का गठन किया जिसमे अंज एग्रोवेट ग्रुप के कुलदीप सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया तथा गौरी इंटरप्राइजेज के रंजीत सिंह, गौरव सिंह, इजहार अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक मे पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगो से रूबरू होते हुए श्री गौरी इंटरप्राइजेज के रंजीत सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मुर्गीपालन के क्षेत्र में सुधार करना, तकनीकी सहायता प्रदान करना, और किसानों को उचित बाजार दिलाना है जिससे व्यवसाय के लिए सरकारी सहयोग भी मिलता रहे। संगठन के विस्तार के लिए बारांबकी के आलावा जगदीशपुर, लखनऊ गोंडा बहराइच आदि जिलों के पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगो को जोड़ने की अपील की।
लाइव वर्ड एसोशिएशन के गठन के मौक़े पर मो0 मेराज मो0 ,शादाब, मो0 मुस्लिम मो0 शमीम शेरा भाई सहित लखनऊ के उमेर , रंजीत , समीर गोंडा के रवि सिंह, अली बप्पू तिवारी, बहराइच महेंद्र सिंह ने एसोसिएशन की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *