February 4, 2026
WhatsApp Image 2026-02-03 at 7.47.56 PM (1)

रिपोर्ट आशीष तिवारी (ब्यूरोचीफ) लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साफ छवि को धूमिल करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते आपको बताते चलें की बिल्डर और एलडीए के क्षेत्रीय अधिकारियो की सांठगांठ से ज़ोन 3 में कृष्णा नगर थाना क्षेत्र, कानपुर रोड, हैडेल कॉलोनी मे भव्य रो हॉउस, फ्लैट का निर्माण बनकर तैयार हो चुका है।

फर्नीशिंग का काम जारी है जोकि मानक के विपरीत है। अवैध रूप से बन रहे इस निर्माण के बारे मे जानने के लिए जब वहाँ से मकान के मालिक को फ़ोन किया गया तो पत्रकार द्वारा बात करने पर, बिल्डर (ऑनर) बता रहे हैं की यह निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार मे बड़े मंत्री पद पर बैठे का बन रहा है अब क्या सच और क्या झूठ है ये तो वही जाने सोचने वाली बात ये होगी की क्या सत्ता मे बड़े पद पर बैठे लोग इन हो रहे अवैध निर्माण की वजह से अपना नाम चला रहे है या फिर अपने पद और नाम को कर रहे हैं बिल्डर के द्वारा बदनाम अगर ऐसा है तो बीजेपी सरकार मे बड़े पदों पर बैठे सम्मानित लोगों के द्वारा इन बिल्डरों पर कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता है एलडीए के जे.ई. राम सिंह चौहान के इस क्षेत्र मे अवैध निर्माण की भरमार एलडीए द्वारा कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं किया जाता। लखनऊ विकास प्राधिकरण के नियमो को ताख पर रखकर हुए अवैध निर्माण के एवज में ये माना जाए कि उठी है मोटी रकम।

अवैध रूप से निर्माण कार्य पूरा होते समय विभागीय ज़िम्मेदार बने रहते है मूक दर्शक अवैध रूप से खड़ा हो गया यह निर्माण दे रहा ज़ोन 3 के विकास प्राधिकरण के नियमो को चुनौती। इस तरह से हो रहे अवैध निर्माण का कौन है जिम्मेदार ? और किसकी है जवाब देही या फिर इनको उच्च अधिकारियों का प्राप्त है संरक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *