February 15, 2026

पीलीभीत। बिलसण्डा तहसील के बीसलपुर ब्लाक के ग्राम फिरसाह चुर्राह में पिछले लगभग एक माह से 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन खराब होने के कारण गांव में लगे 25 केवी ट्रांसफार्मर पर घरेलू बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है। इससे ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है और उपभोक्ता अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। विद्युत पोल तो खड़े हैं, लेकिन लाइन न बिछने से बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अंग्रेज सिंह ने बिलसण्डा उपखंड अधिकारी (विद्युत) को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल 11 हजार वोल्टेज लाइन दुरुस्त करने और ट्रांसफार्मर को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन और ग्रामवासियों द्वारा बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन, ताला बंदी जैसे आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।ग्रामवासी बताते हैं कि इस समस्या से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, खासकर रात्रि में रोशनी के अभाव में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे और घरेलू कार्य ठप हैं। विभाग से तत्काल समाधान की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *