गोपालगंज

गोपालगंज के बरौली सीओ हुए गिरफ्तार,बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला।

समाहरणालय से निकलते ही हुए गिरफ्तार।

गोपालगंज जिले के समाहरणालय परिसर में एक बड़ी घटना बुधवार को हुई। दरअसल, समाहरणालय परिसर से ही गोपालगंज नगर थाना की पुलिस ने बरौली के सीओ को गिरफ्तार कर लिया। बरौली के सीओ कृष्णकांत चौबे बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मिलने आए थे। लेकिन डीएम ऑफिस से निकलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

जमीन का म्यूटेशन (Mutation) यानी दाखिल-खारिज के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आने के बाद बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के आदेश पर गोपालगंज कलेक्ट्रेट परिसर से उनकी गिरफ्तारी की गई है। सीओ को फिलहाल नगर थाने में ही रखा गया है।

सीओ कृष्णकांत चौबे के कार्यालय पर 2 दिन पहले डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था। इनमें रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद यह सभी राजस्व कर्मचारी का डोंगल सीओ कार्यालय के यहां से बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button