सिवान

पचरुखी प्रखंड के सुरवाला पंचायत के मुखिया पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप।

उप मुखिया के साथ दस वार्ड सदस्यों ने लगाया आरोप।

Siwan पचरुखी प्रखंड के सुरवाला पंचायत के पंचायत के उप मुखिया निर्मला देवी ने वर्तमान मुखिया पर बड़ा आरोप लगाया है।

उप मुखिया निर्मला देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पचरुखी को आवेदन देकर लिखित पंचायत के विभिन्न कामों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी का ध्यानाकर्षण किया है।

उप मुखिया निर्मला देवी और सूरवाला पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों की टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौपा। आवेदन के माध्यम से बताया गया की वर्तमान मुखिया ज्ञानती देवी और उनके पति द्वारा सामुदायिक भवन की मरम्मती,आंगनवाड़ी की मरम्मती,मनरेगा द्वारा कराए जा रहे सभी कार्यों में घोर अनियमितता हो रही है। उन्होंने बताया की मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में मजदूरों का प्रयोग नही करते हुए जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके कारण मजदूर अपनी मजदूरी से वंचित हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button