देश

ऑपरेशन के दौरान चाय नहीं मिली तो डॉक्टर ने महिला को छोड़कर निकला

ऑपरेशन के दौरान चाय नहीं मिली तो डॉक्टर ने महिला को छोड़कर निकला

वर्तमान भारत, सेंट्रल डेस्क

नागपुर :महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक सरकारी अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान चाय मांगी, लेकिन नहीं मिलने पर महिला को ऑपरेशन थिएटर में छोड़कर निकल गया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया गया और महिला का ऑपरेशन पूरा किया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार, 3 नवंबर को मौदा तहसील के स्थानीय अरोग्य केंद्र में हुई थी। यहां परिवार नियोजन के लिए 8 महिलाओं को नसबंदी के लिए बुलाया गया था। इन महिलाओं का ऑपरेशन डॉक्टर तेजरंग भालवी को करना था। शुरुआत के चार ऑपरेशन तो डॉक्टर साब ने निपटा दिए, लेकिन फिर उन्हें चाय पीने का मन होने लगा। लेकिन अस्पताल में चाय न मिलने से वह भड़क गए और नाराज होकर ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर निकल गए। बावजूद इसके कि बाकी बची चार महिलाओं को एनेस्थीसिया दिया जा चुका था।

मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया गया और महिला का ऑपरेशन पूरा किया गया। घटना के बाद डॉक्टर तेजरंग भालवी का कहना है कि उन्हें चाय नहीं मिली इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया और वह ऑपरेशन छोड़कर चले गए।

इस मामले पर नागपुर जिला परिषद के सीईओ सौम्या शर्मा ने कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है, अगर चाय के लिए डॉक्टर ऑपरेशन छोड़कर जा रहे हैं तो ऐसे डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

यह घटना एक गंभीर चूक है। एक डॉक्टर से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है। डॉक्टर को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button