बिहारसीवान

रोड एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर रूप से घायल, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव जी करा रहे इलाज

रोड एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर रूप से घायल, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव जी करा रहे इलाज

वर्तमान भारत, स्टेट डेस्क 

सिवान: आज सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में दरौली प्रखंड के बलहु निवासी पारस साहनी के पुत्र चंदन साहनी और रघुनाथपुर प्रखंड के पतार गांव निवासी दरोगा सहनी के पुत्र रंजन साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव जी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, चंदन साहनी और रंजन साहनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

श्रीनिवास यादव जी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और कहा कि वे उनकी हरसंभव मदद करेंगे।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। लोग जल्द से जल्द घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button