सिवान

सिवान में पूर्व मुखिया को मारी गोली,हालत नाजुक।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के है करीबी।

सिवान में लोक आस्था के पर्व छठ का समापन चल रहा था। सभी लोग भक्तिमय माहौल में मग्न थे। लेकिन अपराधियों का कोई त्योहार नही होता अपराध उसका मुख्य त्योहार है।
हुआ वही छठ अभी समाप्त हुआ नही था की सोहगरा के पूर्व मुखिया को अपराधियों ने गोली मर दिया।

मामलासीवान जिले से सामने आई है। जहां सुबह सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पूर्व मुखिया को गोली मार दी है। बुरी तरह से घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल पूर्व मुखिया का नाम बैजनाथ यादव बताया गया है।

मामला जिले के गुठनी थाना क्षेत्र सोहगरा मंदिर के ठीक सामने की बताई जा रही हैं । पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव सोहगरा पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं। खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि पूर्व में भी मुखिया बैजनाथ यादव को अपराधियों ने बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव बिधान सभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी के करीबी भी हैं।

पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पहुंचकर जांच में लग गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button